किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बीएससी रेडियोथेरेपी प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म 14 नवंबर से भरे जाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.अनूप कुमार वर्मा ने इसका आदेश जारी किया है।
परीक्षानियंत्रक के आदेश के अनुसार बीएससी रेडियोथेरेपी प्रथम वर्ष में रेग्युलर परीक्षा की फीस 10 हजार रुपये और सप्लीमेंट्री की पांच हजार रुपये है। एक हजार रुपये अंकपत्र और पांच सौ रुपये परीक्षा फॉर्म की फीस तय की गई है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 नवंबर है। इसके बाद समर्थ पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।