फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू : महिला प्रोफेसर ने विभाग के डॉक्टर पर अभद्रता व उत्पीड़न का लगाया आरोप

Sun, 30 Nov 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू : महिला प्रोफेसर ने विभाग के डॉक्टर पर अभद्रता व उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में वरिष्ठ महिला प्रोफेसर ने विभाग के ही एक पुरुष डॉक्टर पर अभद्रता व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला आयोग में शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने सात सदस्यीय विशाखा कमेटी को जांच के निर्देश दिए हैं। 27 नवंबर को विशाखा कमेटी की पहली बैठक में पीड़िता प्रोफेसर, आरोपी डॉक्टर के साथ अन्य अधिकारियों को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय बुलाया गया था। सभी के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

पीड़ित प्रोफेसर ने राज्य महिला आयोग को आठ नवंबर को पत्र लिखा था। इसमें पीड़िता ने 17 अक्तूबर को विभागीय परचेज कमेटी की बैठक का जिक्र किया है। आरोप हैं कि बैठक के बाद डॉक्टर ने उनका उत्पीड़न किया। रास्ते में जबरदस्ती रोकने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने केजीएमयू शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दी। आरोपी लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। केजीएमयू प्रशासन से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई थी।

ये है विशाखा कमेटी में
कमेटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका कोहली, चीफ प्रॉक्टर, आरएएस कुशवाहा, सदस्य डॉ. रेखा सचान, डॉ. सुजाता देव, डॉ. मनीष वाजपेई, डॉ. मौसमी सिंह व एनजीओ की प्रतिनिधि को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें