फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला मार्च का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के स्थायी कर्मचारियों को मार्च का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे नाराज केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन ने कुलसचिव और वित्त अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल वेतन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष यदुनंदिनी सिंह और महामंत्री जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अप्रैल का एक सप्ताह बीतने के बाद भी वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस और अन्य घरेलू खर्च पूरे करने में कठिनाई हो रही है। इसका असर उनके कार्य प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है। यह भी कहा कि एसजीपीजीआई व अन्य संस्थानों में वेतन का भुगतान हो चुका है। फिर केजीएमयू में देरी क्यों की जा रही है। ............
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कुछ कारणवश वेतन देने में देरी हुई थी। पत्र मिलते ही वेतन जारी कराने पर कार्य किया जा रहा है। बहुत जल्द सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें