सुचरिता की शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में दोपहर सत्र की प्रस्तुति ने श्रोताओं को संगीत में डुबो दिया। बीएम शाह प्रेक्षागृह में प्रख्यात शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता ने लगभग 45 मिनट तक मनमोहक गायन प्रस्तुत किया। उनके सुरों की मिठास और गहराई ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान तबले पर पं. ललित कुमार, पं. पंकज मिश्र और पं. सुखदेव मिश्र ने उत्कृष्ट संगत देकर कार्यक्रम को और प्रभावशाली बना दिया।
सुचरिता की शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
सुचरिता की शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध