फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: केजीएमयू कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार वापस, मरीजों को मिली राहत

Wed, 07 Sep 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे केजीएमयू के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है। इस फैसले से मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों व उनके परिजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर चल रहा कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने बुधवार सुबह वापस ले लिया। इसके बाद केजीएमयू में ओपीडी के साथ ही अन्य सभी सेवाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन


कर्मचारी परिषद के अनुसार एसीएस चिकित्सा शिक्षा और उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से कर्मचारी की एकमात्र मांग संवर्गीय पुनर्गठन पर वार्ता की थी। इस पर उनकी सहमति मिल गई। 

एसीएस चिकित्सा शिक्षा व एसीएस वित्त को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया है। इसके बाद कर्मचारी परिषद की कुलसचिव व कुलपति  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और प्राक्टर के साथ एसीएस चिकित्सा शिक्षा के आवास पर बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें एसीएस चिकित्सा शिक्षा ने एक माह में कर्मचारियों के लंबित 33 कैडर का शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसको देखते हुए कर्मचारी परिषद का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें