दिन में तीन से चार बार डोलती धरती, न सिर छिपाने की जगह न खाने-पीने की सुविधा। दहशत के बीच भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया केजीएमयू के डॉक्टरों की टीम ने।
करीब एक हजार से अधिक मरीजों को इलाज मुहैया कराने और 50 से अधिक घायलों की सर्जरी उन्होंने की। डॉक्टरों की नई टीम वहां पहुंच चुकी है, अब केजीएमयू के डॉक्टर सोमवार दोपहर तक लौट आएंगे।
केजीएमयू प्रशासन ने बताया कि रविवार देर शाम चिकित्सकों की टीम गोरखपुर पहुंच चुकी है। वहां रात को विश्राम करने के बाद टीम सोमवार सुबह चलकर दोपहर तक केजीएमयू पहुंचेगी।