फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू का दीक्षांत समारोह में 31 टीबी मरीजों को लिया गया गोद, पीडीयाड्रिक आर्थोपेडिक विभाग शुरू

Fri, 25 Oct 2019 10:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय यानी केजीएमयू का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहना रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना व आइसीएमएस के डीजीएमई डॉ. बलराम भार्गव भी मौजूद है।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों की मौत रोकने को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 6144 वाहन चालकों की नेत्र जांच की गई। उनको भऊरास देवसर के सहयोग से चश्मा भी बांटा गया। कार्यक्रम में बताया गया कि सोशल आउटरीच के जरिए 11 जिलों में 43 हजार को लाभ पहुंचाया गया। साथ पीडीयाड्रिक आर्थोपेडिक विभाग देश में पहली बार शुरू किया गया। साथ ही कार्यकम के दौरान 31 टीबी मरीजों को भी गोद लिया गया है।

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में 45 मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे। वहीं बाकी मेधावियों को स्थापना दिवस पर मेडल व डिग्री मिलेगी। एमबीबीएस की छात्रा सना मोहसिन को सबसे प्रतिष्ठित हीवेट मेडल मिलेगा। इसके अलावा सना को कुल 10 गोल्ड, चार सिलवर, एक ब्राउंस व तीन कैश प्राइस पुरस्कार मिलेंगे। 
विज्ञापन


वहीं आकर्षि को 22 मेडल, पांच अवॉर्ड  केजीएमयू चांसलर व यूर्निवसिटी ऑर्नर मेडल मिलेगा। आकर्षि को 16 गोल्ड, चार सिल्वर, दो बुक प्राइज व तीन कैश प्राइज हैं। वहीं बीडीएस में आशुतोष को एचडी गुप्ता व डॉ. गोविला गोल्ड मेडल समेत चार गोल्ड मेडल मिलेंगे। वहीं तीन गोल्ड मेडल छात्राओं को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें