फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पटाखों में विस्फोट, मकान की छत उड़ी, छह लोग गंभीर 

Fri, 25 Oct 2019 02:18 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मनेहरो गांव में पटाखों में विस्फोट हो गया और झोपड़ी में आग लग गई। इससे एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं गैस सिलेंडर फटने से पक्के मकान की छत उड़ गई। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डीएम नेहा शर्मा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल लिया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


मनहेरू गांव निवासी समीम ने अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। समीम दिवाली पर बिक्री के लिए पटाखे लाया था, उसने बोरियों में पटाखे भरकर झोपड़ी में रख दिए थे। गुरुवार देर रात पटाखे फटने से विस्फोट हो गया। वहीं पर पक्के मकान में गैस सिलेंडर रखा था। गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत भी उड़ गई और आग लग गई। झोपड़ी भी धू-धू कर जलने लगी। 

इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि हादसे में जरीना बानो, सालिया बानो, जमील, मो. रहीस, सहीद और मोहम्मद अनीस गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें