फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीबीवी की छात्राएं भी गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राएं गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी। पहली बार इन छात्राओं की एक टुकड़ी विधानसभा के सामने कदमताल करते हुए नजर आएगी। इसके लिए पुलिस लाइन में अभ्यास शुरू हो गया है।
विज्ञापन

छात्राओं को अभ्यास कराने के लिए नियमित बुलाया जा रहा है। केजीबीवी की छात्राओं के साथ-साथ राजकीय, एडेड कॉलेजों के बच्चों का भी अभ्यास हो रहा है। बच्चों के अभ्यास में सहयोग करने की जिम्मेदारी जिला व्यायाम शिक्षक संजय पांडेय, नीलम सिंह, व जिला स्काउट गाइड मॉस्टर संतोष सिंह को सौंपी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि परेड कमांडर मेजर एचएस गिल की निगरानी में अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें