एक सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। लेकिन, जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कुछ कहना उचित नहीं है। इतना जरूर कह सकता हूं कि अब अयोध्या में बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं लगेगी। मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि पहले दो विकल्पों (अदालत और आपसी बातचीत) को देखा जा रहा है। उसके बाद इस विकल्प पर भी विचार किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाओं पर पाबंदी की बात कहे जाने पर केशव ने कहा कि विनाश काल में कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि भी विपरीत दिशा में चल रही है। आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, जिस पर प्रतिबंध इस देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब दे देगी। देश कांग्रेसमुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।