फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गेस्ट हाउस कांड पर मायावती से पूछा सवाल, बाकी लोगों पर क्या है विचार

Sun, 25 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा व बसपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती से गेस्ट हाउस कांड पर बाकी लोगों पर उनके विचार पूछे हैं।

विज्ञापन


केशव ने कहा कि अखिलेश यादव उस समय राजनीति में नहीं थे लेकिन जो और लोग उनके (अखिलेश यादव) साथ हैं और गेस्ट हाउस कांड के समय मौजूद थे। उनके बारे में मायावती के क्या विचार हैं। केशव ने अखिलेश पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने ही बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया कहा था।

केशव ने आरोप लगाया कि सपा-बसपा व कांग्रेस ने ही देश की राजनीति को बर्बाद कर दिया है। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 2014 वाला कारनामा दोहराएगी और बड़ी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


इसके पहले शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सपा पर हमला करते हुए कहा था कि सपा लेना तो जानती है लेकिन देना नहीं जानती। उन्होंने सपा को अवसरवादी करार देते हुए बसपा को नसीहत देते हुए कहा था कि बसपा के लिए जरूरी है कि खाई में गिरने से पहले ठोकर से संभल ले।

विज्ञापन

मायावती ने अखिलेश पर ये दिया था बयान

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि गेस्ट हाउस कांड के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार नहीं हैं। तब वह राजनीति में नहीं थे। वहीं, उन्होंने गठबंधन पर कहा कि मायावती ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार का असर करीब आ रहे सपा-बसपा पर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए यह रिश्ता और मजबूती से आगे बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें