उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले को कई सौगातें दे गए। डिप्टी सीएम ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पर अर्जुनपुर पुल का निर्माण कराने, मल्लावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संडीला से मेहंदीघाट तक डबल रोड बनवाने के साथ ही कल्याणी नदी पर करवा में पुल निर्माण का एलान भी किया।
इस बाबत प्रशासन को आगे की कार्यवाही शुरू करने को कहा। डीप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसे। कहा, अखिलेश डिप्रेशन में हैं। उन्हें आराम की जरूरत है और आराम करना चाहिए।
सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने किसी भी भ्रष्टाचारी या अपराधी को बचाने का कार्य नहीं किया।
किसानों की कर्जमाफी की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात अधिकारियों को सुननी होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।