केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि, मेरे आदर्श व प्रेरणास्रोत और गरीब कल्याण के लिए समर्पित पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि पीएम से विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने ट्वीट भी किया, मेरे आदर्श व प्रेरणास्रोत और गरीब कल्याण के लिए समर्पित पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया।
विज्ञापन
उससे पहले केशव ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडागर्दी व अपराध और सपा का रिश्ता जन्मजात है। आत्मनिर्भरता एवं विकास की गति को बढ़ाते हुए रोजगारपरक परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश का सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। इसी के तहत पीएम नरेंद्र मोदी 7 दिसंबर को गोरखपुर की 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
केशव ने कहा कि वह प्रदेश को निर्बाध और सुगम्य सड़क यातायात के मामले में देश में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत सिद्धार्थनगर में महादेव गंगा मार्ग से कोड़री संपर्क मार्ग के हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा कर 25.91 लाख रुपये जारी किए हैं। अमेठी में किशुनपुर केवई के मजरे झंझरी के पास नाले पर लघु सेतु बनाने के लिए 3.32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 17 निर्माणाधीन सेतुओं को पूरा करने के लिए 43 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।