फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में बहुमत नहीं वरना विधेयक लाकर होता अयोध्या में मंदिर निर्माण : केशव मौर्य

Mon, 20 Aug 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्यसभा में बहुमत होता तो विधेयक पारित कराकर कानून के रास्ते से मंदिर का निर्माण प्रशस्त कर देते। फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इसलिए यह संभव नहीं है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव मौर्य ने कहा कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं। हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है। 'जब राज्यसभा में बहुमत हो जाएगा तो क्या भाजपा ऐसा करेगी? सवाल का जवाब देते हुए मौर्य ने कहा कि फिलहाल अभी मामला न्यायालय में है। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। विश्वास है कि राम मंदिर विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा और अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

एससी और एसटी से अलग है मंदिर मुद्दा

एससी, एसटी एक्ट तथा ओबीसी कमीशन के विधेयक को राज्यसभा से पारित कराने को लेकर जब केशव मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि दोनों में अंतर है। इन विधेयकों पर दूसरे दलों का समर्थन मिल गया, लेकिन राम मंदिर पर मिलना काफी मुश्किल है। एस.सी. व एस.टी. एक्ट से क्या भाजपा के मूल मतदाताओं में नाराजगी नहीं है? उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी का अनावश्यक और अकारण उत्पीड़न नहीं होने देगी। एससी, एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। सरकार इस पर नजर रखेगी। किसी पर झूठा मुकदमा दर्ज नहीं होगा।
विज्ञापन

भाजपा का लक्ष्य 51 प्रतिशत वोट

चुनाव की तैयारियों के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा निरंतर चुनाव की तैयारी करती रहती है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर भाजपा के मतों को 51 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। जहां  तक सपा और बसपा गठबंधन की बात है तो उसको लेकर भाजपा कतई चिंतित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा और जुड़ाव है। ऐसा भरोसा और जुड़ाव विपक्ष के किसी नेता के पास नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें