15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लखनऊ आने वाले पर्यटकों को इस बार बड़ा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी घूमने का मौका नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन और हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट ने 20 सफर, 1447 हिजरी को पड़ने वाले चेहलुम के अवसर पर इन स्थलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।