सुरक्षा की दृष्टि से बंद कराई गई बिजली, नगर निगम कर रहा खोदाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। टूडियागंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे से 400 घर और दुकानों की बिजली बंद है। यह बिजली नगर निगम के द्वारा सड़क पर। खोदाई किए जाने के कारण बंद कराई गई है।
33 केवी विद्युत उपकेंद्र नादान महल के तहत नगर निगम द्वारा सड़क पर सुन्नी इंटर कॉलेज के सामने जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। सड़क के अंदर विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड एलटी एवं एचटी केबल पड़ी हुई है। जल भराव के कारण सड़क गहराई में धस गई है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा कोई पूर्व सूचना न देकर खुदाई के मौके पर ही नगर निगम अभियंता द्वारा अवर अभियंता नादान महल को सूचना दी गई। इस कारण टुडियागंज, खैरात खाना एवं अशरफाबाद के लगभग 400 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति शाम तक बंद रहेगी।