लोधेश्वर महादेव में एकत्रित हुए भक्त।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेले के दौरान कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पंचमी तिथि होने के कारण हजारों श्रद्धालु पैदल कांवर लेकर पहुंचे और भूतभावन भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
कांवरियों ने श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना की और बताया कि भोले बाबा से सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।
उन्नाव से कांवर यात्रा पर आए भगवती सिंह ने बताया कि वह पहली बार 28 साल पहले संतान प्राप्ति की कामना लेकर लोधेश्वर महादेव के दरबार में आए थे
15 साल बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिसके बाद से वह हर साल भोलेनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। भगवती सिंह समेत हजारों भक्तों की आस्था और विश्वास से पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।