फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा पहुंचे जेपीसी अध्यक्ष: बोले- वक्फ बिल पर देश में भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष, इससे गरीबों को मिलेगा लाभ

Mon, 17 Feb 2025 02:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा पहुंचे जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि वक्फ बिल पर विपक्ष देश में भ्रम पैदा कर रहा है। इसके आने से गरीबों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के घर रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने डुमरियागंज से भाजपा सांसद एवं जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब विपक्ष के साथियों के बयान से एक बात साफ हो गई है, कि ये लोग देश में सिर्फ भ्रम पैदा कर रहे हैं। देश भर में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कहा कि वक्फ संशोधन बिल पारदर्शी तरीके से आ रहा है। अब भविष्य में वक्फ की जमीन का जिस तरह से मुतवल्ली या खुर्द बुर्द हो रहा था। वक्फ का फायदा किसी गरीब मुसलमान को नहीं मिल रहा था। किसी अनाथ को नहीं मिल रहा था। किसी विधवा को नहीं मिल रहा था। अब सभी को मिलेगा। 

इसका लाभ गरीबों को मिलेगा

आखिर हर जिले में वक्फ की जमीन है। उस जमीन से कहीं किसी गरीब की मदद, शिक्षा में, स्वास्थ्य में कोई मदद नहीं हो रही है। केंद्र सरकार के कानून से पारदर्शी ढंग से इसका लाभ गरीबों को मिलेगा। इसी तरह पहले तीन तलाक का पूरे देश में विरोध हो रहा था, आज कानून बन गया तो अल्पसंख्यक महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्वाभाविक है कि आज यह बिल आने के बाद जो वक्फ जमीनों को जो सुरक्षित करने की मंशा है, वह पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें