फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी काठगोदाम एक्सप्रेस, ये हैं रूट्स

Thu, 29 Nov 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
काठगोदाम एक्सप्रेस अब सप्ताह में पांच दिन लखनऊ से चलेगी। 19 नवंबर को जारी इस आदेश के बाद रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। अफसराें के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी नहीं की है, जिससे अब तक समय-सारिणी तैयार नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


ट्रेन 15043 एवं 15044 काठगोदाम एक्सप्रेस अभी तक सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार एवं बृहस्पतिवार को ही चलती है। लखनऊ से काठगोदाम के रूट पर बाघ एक्सप्रेस और गरीब रथ भी चलती हैं। गरीब रथ एक्सप्रेस जहां कानपुर से रवाना होती है तो बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से चलकर काठगोदाम पहुंचती है।

ऐसे में लखनऊ से सीधे उत्तराखंड को जोड़ने वाली एकमात्र ट्रेन काठगोदाम एक्सप्रेस को और दिन चलाने की लोग सांसद राजनाथ सिंह से काफी दिनों से मांग कर रहे थे। काठगोदाम एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से चलकर बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा जंक्शन, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम तक चलती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म बदले, यात्रियों की ट्रेनें छूटीं

- फोटो : डेमो
वहीं चारबाग स्टेशन पर आए दिन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलना यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ एसी स्पेशल, पद्मावत एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनाें के प्लेटफार्म बदल दिए गए।

इससे कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। 24 नवंबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म अचानक बदल दिया गया और एनाउंसमेंट तक नहीं किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें