फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भरने लगी कठौता झील, पानी का संकट हुआ दूर

विज्ञापन
कठौता झील में भरा पानी
विज्ञापन
लखनऊ। तीसरे जलकल की कठौता झील में पानी में भरने लगा है। लखीमपुर से शारदा नहर में 12 अक्तूबर को छोड़ा गया पानी बृहस्पतिवार रात चिनहट स्थित जलकल के चेकडैम तक पहुंच गया है। यहां जलस्तर बढ़ने के बाद पानी को पंप कर कठौता झील भेजा रहा है। इससे इंदिरा व गोमतीनगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली कठौता झील का करीब एक महीने से चल रहा संकट दूर हो गया है।
विज्ञापन



जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि चेकडैम के पास पानी एक निश्चित लेबल तक लाना पड़ता है। इसके बाद वहां पर लगे पंप चलाए जाते हैं। इससे वहां से कठौता झील तक पड़ी पाइप लाइन के जरिए पानी आता है। शुक्रवार दोपहर से झील मेंं पानी आने लगा है। नहर करीब एक महीने बंद रही। ऐसे में कठौता व भरवारा झील में जमा पानी से काम चलाया गया। पेयजल आपूर्ति में कटौती करने की जरूरत नहीं पड़ी। अभी तीन दिन और पानी की आपूर्ति की जा सकती थी। इससे पहले ही पानी भी आ गया। झील को लबालब होने में करीब चार से पांच दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें