फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथाक्रम आज, इन साहित्यकारों का होगा आगमन

Sat, 09 Nov 2013 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज व उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार को साहित्यकारों का जमावड़ा रायउमानाथ बली प्रेक्षागृह में लगेगा।
विज्ञापन


जो दो दिवसीय आयोजन ‘कथाक्रम-2013’ में शामिल होने पहुंचेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कथाकार जयनंदन को ‘कथाक्रम-2013’ सम्मान से अलंकृत भी किया जाएगा।

सम्मान स्वरूप उन्हें 15 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न दिया जाएगा। संयोजक शैलेन्द्र सागर ने बताया कि पद्मश्री केपी सक्सेना, आलोचक राजेंद्र यादव और परमानंद श्रीवास्तव को समर्पित रहेगा इस बार का आयोजन।
विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व मौन रख उन्हें श्रद्घांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर दो बजे होगी।

इसके बाद ‘भूमण्डलीकृत समाज में साहित्य की मशाल’ विषय पर विचार-विमर्श भी होगा। जिसमें देश के चर्चित साहित्यकार शामिल होंगे।

कथाक्रम में गिरिराज किशोर, काशीनाथ सिंह, संजीव, असगर वजाहत, मैत्रेयी पुष्पा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जयप्रकाश कर्दम, चंद्रकला त्रिपाठी, राजकुमार, प्रियंवद, कंवल भारती, बलराम, महेश कटारे व मनीषा कुलश्रेष्ठ जैसे नामचीन साहित्यकार शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें