फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आग है पानी है हवा है मुझमें'

Sat, 09 Nov 2013 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर कृष्ण बिहारी ‘नूर’ की 88वीं जयंती पर शुक्रवार को राजेंद्र नगर स्थित नरेंद्रालय भवन में ‘बज्म-ए-नूर’ मुशायरा हुआ।
विज्ञापन


यहां शायरों ने नज्मों से कृष्ण बिहारी नूर के जीवन के अनछुए पहलुओं को रोशन किया। कवि सुधांशु व्यास ने ‘वीणा वर वादनी’ सरस्वती वंदना से शुरुआत की।

इसके बाद कृष्ण बिहारी नूर की छोटी बेटी नीरज ने ‘आग है पानी है हवा है मुझमें, और फिर मानना पड़ता है खुदा है मुझमें’ पंक्तियां सुनाकर अपने पिता की यादों को तरोताजा किया।

फिर सरवर लखनवी ने नज्म सुनाकर लोगों को भावमुग्ध कर दिया। महेश पांडे महेश ने ‘मुख चूम तो तेरा सहर्ष लिया, हर बार भले जलते ही रहे’, डॉ. मेराज साहिल ने ‘अदब में जिससे नूर था, वो नूर ही चला गया’ पंक्तियां पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मधुरिमा सिंह, वीसी राय, नारायन लखनवी सहित तमाम शायरों ने अपने कलामों का नजराना पेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें