फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काशी विश्वनाथ निरस्त, स्पेशल ट्रेन 13 घंटे लेट

Fri, 22 Nov 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लगातार कई दिनों से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की समय सारिणी पूरी तरह बिगड़ चुकी है। लेटलतीफी इतनी ज्यादा हो गई है कि दो दिन की ट्रेनें एक साथ पहुंच रही हैं। समस्या से निपटने और समय सारिणी को पटरी पर लाने के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बृहस्पतिवार को काफी देर से पहुंची, जिससे यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जय नगर से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 13 घंटे विलंब से चल रही है। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और योग नगरी ऋषिकेश से प्रयागराज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे विलंब से आई।

चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ढाई घंटे विलंब से पहुंची। त्रिवेणी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे देर से आई। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत 27 मिनट देरी से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की लेटलतीफी बहुत अधिक होने और नई दिल्ली से वापस न आने के कारण वाराणसी से चलने वाली यह ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें