फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस में छूटा नकदी व आभूषण से भरा बैग, प्रभारी ने लौटाया

Fri, 22 Nov 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डिपो में काम कर रहे परिचालक और अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। आगरा से रायबरेली लौट रही बस में एक सवारी महिला नकदी व आभूषण से भरा अपना बैग भूलकर चली गई थी।
विज्ञापन


परिचालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक लाख कीमत के सामान से भरे बैग डिपो प्रभारी के पास पहुंचा दिया। केंद्र प्रभारी सुरेश यादव ने महिला यात्री के पति विपिन को कन्नौज जिले से बुलाकर बैंग में रखा एक-एक समान गिनकर वापस सौंप दिया। बैग पाकर विपिन ने पूरे रोडवेज स्टाफ का धन्यवाद दिया।

रायबरेली डिपो की बस से आगरा से रायबरेली वापस आ रही थी। छिबरामऊ निवासी विपिन कुमार की पत्नी यात्रा के दौरान अपना बैग बस में ही भूल गई डिपो पहुंचने पर परिचालक अनुराग सिंह ने यह बैग केंद्र प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन


इसमें 10 हजार रुपये नकद, ज्वैलरी, मोबाइल समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का समान था। डिपो प्रभारी ने बताया कि परिचालक की ईमानदारी के कारण यात्री को उसका समान व नगदी से भरा बैग वापस कराने का मौका मिला। परिचालक को सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें