फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में कहा, तेजी से होगा काम

Tue, 04 Mar 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन कर्मचारियों को 16 वर्ष की सेवा पर दूसरी एसीपी मिलने में विसंगति का परीक्षण कर स्पष्टीकरण जारी कराने और पदोन्नति के समय कंप्यूटर टाइपिंग में दक्षता हासिल करने के लिए तीन-तीन महीने का दो बार समय देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में जल्द निर्णय किए जाने की संभावना है। सोमवार को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र व प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्र के बीच बैठक हुई।

इसमें दो दिन पहले प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार के साथ बैठक में हुए निर्णयों के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक के बाद मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव आनंद मिश्र ने कई मांगों पर तेजी से कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव वित्त की अध्यक्षता में 1991 तक विनियमित वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन देने के लिए उनकी पूर्व सेवा को जोड़ने तथा इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को विनियमित करने से जुड़ी मांग पर विचार के लिए कमेटी गठित है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने इस पर शीघ्र विचार कर रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों को अवकाश यात्रा में चार्टेड बस की सुविधा के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें