शनिवार को छावनी स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक पहुंचेगी रैली
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। 7वीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट की बाइक रैली टीम शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रायबरेली पहुंची। यहां कलेक्ट्रेट सभागार में टीम का भव्य स्वागत किया गया।
सेना की मध्य कमान की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार रायबरेली में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वॉर विडोज के साथ संवाद कार्यक्रम कराया गया। बाइक रैली टीम का स्वागत डीएम हर्षिता माथुर, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रभारी व नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन अतुल्य दयाल ने किया। इस मौके पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सिद्घार्थ उपस्थित रहे। मेजर रोहित सेठी के नेतृत्व में 10 बाइकर्स की टीम ने विभिन्न अभिलेख कार्यालयों, स्पर्श प्रतिनिधियों और चिकित्सा प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वॉर विडोज की पेंशन के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना की। प्रकोष्ठ द्वारा शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। वीर नारियों, कारगिल वॉर विडोज़ और कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। रैली 26 जुलाई को स्मृतिका युद्ध स्मारक लखनऊ तक जाएगी।
कारगिल विजय दिवस रैली पहुंची रायबरेली, हुआ भव्य स्वागत
कारगिल विजय दिवस रैली पहुंची रायबरेली, हुआ भव्य स्वागत
कारगिल विजय दिवस रैली पहुंची रायबरेली, हुआ भव्य स्वागत