कानपुर शहर में मेट्रो रेल के लिए दो कॉरिडोर होंगे। पहला कॉरिडोर आईआईटी से नौबस्ता तक 11 किलोमीटर और दूसरा कृषि विश्वविद्यालय से बारा तक नौ किलोमीटर का होगा। कानपुर में मेट्रो चलाने पर 13,253 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम राइट्स संस्था को दिया गया है। संस्था ने तीन अन्य शहरों मेरठ, आगरा व वाराणसी का डीपीआर नवंबर तक देने को कहा है।
राज्य सरकार लखनऊ के बाद प्रदेश के चार शहरों कानपुर, मेरठ, आगरा व वाराणसी में मेट्रो रेल चलाना चाहती है। राज्य सरकार चाहती है कि इन चारों शहरों में जल्द ही मेट्रो का काम शुरू हो जाए। इसके लिए डीपीआर बनाने की समय सीमा पहले ही तय कर दी गई थी।