ज्योति हत्याकांड में शुक्रवार को स्वरूप नगर पुलिस ने ज्योति के पति पीयूष को फर्जी आईडी पर दो सिम कार्ड देने के आरोप में मोबाइल शाप मालिक गजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गजेंद्र पीयूष की बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी भी करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने प्रेस कांफ्रेंस में गजेंद्र की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गजेंद्र गोविंद नगर के नौरैया खेड़ा का रहने वाला है।
वह पिछले एक दशक से ओम प्रकाश श्याम दासानी (पीयूष के पिता) की अपट्रान स्टेट पनकी में स्थित स्वॉती बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करता है।
गजेंद्र की अपने घर के बाहर ओम मोबाइल शॉप है। गजेंद्र ने बताया कि ज्योति मर्डर केस से कुछ समय पहले पीयूष ने उसे एक वोटर आईडी दी, जो बांदा के ग्राम खौड़ा निवासी शंकर की थी।
इस आईडी का वेरीफिकेशन किए बिना ही गजेंद्र ने एक निजी कंपनी केदो सिम कार्ड पीयूष को जारी कर दिए। एक सिम को गजेंद्र ने अपनी शॉप के मोबाइल से एक्टिवेट किया था। जबकि दूसरा सिम हत्यारोपी मनीषा माखीजा का मोबाइल से एक्टिवेट हुआ था।