पत्नी की हत्या के आरोपी बिस्कुट कारोबारी पीयूष श्याम दासानी का माथा चूमने वाले कानपुर के क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार नायक को आखिरकार सोमवार को निलंबित कर दिया गया।
राज्य सरकार ने सीओ को निलंबन अवधि में डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किए जाने के आदेश जारी किए हैं। गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि सीओ के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।