फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः अगले सप्ताह प्लाज़्मा डोनेट करेंगी गायिका कनिका कपूर

Thu, 30 Apr 2020 12:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कनिका कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अगले सप्ताह प्लाज्मा डोनेट कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने केजीएमयू प्रशासन को सहमति दे दी है। कनिका चार अप्रैल को पीजीआई से डिस्चार्ज हुई थीं।
विज्ञापन


क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद दो दिन पहले उन्होंने प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जताई थी। इस पर केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम उनके घर पर गई थी और ब्लड सैंपल लाई थी।
विज्ञापन


जांच में सभी पैरामीटर दुरुस्त पाए गए। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका ने डोनेशन के लिए सहमति दे दी है।

संभव है अगले सप्ताह किसी भी दिन बुलाकर डोनेशन कराया जाएगा। गायिका ने यह भी कहा है कि यदि इमरजेंसी में जरूरत पड़े तो भी उनसे संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें