फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को मिली एक और कामयाबी, नागपुर से संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2019 05:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में नागपुर एटीएस ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सैय्यद आसिम अली बताया जा रहा है। नागपुर पुलिस ने बताया कि सैय्यद दूसरे हत्यारों के साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या में इसकी मुख्य भूमिका थी।

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज आरोपी को नागपुर कोर्ट में पेश किया और उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल की। 
 
इसके पहले मामले में तीन आरोपियों को यूपी एटीएस गुजरात से लेकर लखनऊ आई। जिनसे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। वहीं, शनिवार शाम को पुलिस ने लखनऊ के कैसरबाग स्थित खालसा होटल के उस कमरे की तलाशी ली थी जिसमें कमलेश तिवारी के हत्यारे ठहरे हुए थे। शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद दोनों वापस होटल पहुंचे और कपड़े बदलकर भाग गए। पुलिस ने शनिवार देर रात होटल के कमरे से कमलेश की हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सना भगवा रंग का कुर्ता बरामद कर लिया है।

बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजकर कमरा सील कर दिया गया। रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हत्यारों की मिठाई का डिब्बा लेकर बाहर जाते व अन्य तस्वीरें मिल गई हैं। पुलिस ने रजिस्टर व फुटेज कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें