फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में आग: ट्रेन से कूदे यात्री, 50 घायल

Mon, 20 Oct 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार की शाम 4:40 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। बोगियों में धुआं भरने के साथ किसी ने ट्रेन में बम विस्फोट की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन


घबराए यात्री सोनबरसा क्रासिंग पर ट्रेन धीमी होते ही चलती ट्रेन से कूदने लगे। इस घटना में पचास से अधिक यात्रियों को चोटें आईं। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी थी अन्यथा घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।

मौके पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सेवापुरी से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को करीब एक घंटे बाद रवाना किया गया। इस दौरान रूट बाधित होने से कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन


वाराणसी से रवाना होने के बाद 11072 कामायनी एक्सप्रेस चौखंडी स्टेशन पहुंची तब तक सब ठीक था। वहां से आगे बढ़ने पर ट्रेन सेवापुरी स्टेशन से पहले जैसे ही सोनबरसा क्रासिंग के समीप पहुंची, उसके इंजन में आग लग गई और धुआं बोगियों में फैलने लगा।
विज्ञापन

बम विस्फोट की फैली अफवाह

अनहोनी की आशंका से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस बीच ट्रेन में बम विस्फोट की भी बात फैल गई। इससे घबराए यात्री सोनबरसा क्रासिंग पर ट्रेन धीमी होते ही कूदने लगे।

चलती ट्रेन से कूदने में 50 से अधिक यात्रियों को चोटें आईं। तब तक चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को इसकी सूचना दी।

कंट्रोल ने उस ट्रैक की अन्य ट्रेनों को जो जहां थी वहीं रोक दिया। कामायनी के इंजन को तत्काल हटाया गया और सेवापुरी में खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन मंगाकर उसे रवाना किया गया। उसके बाद आसपास के स्टेशनों पर खड़ी पंजाब मेल, इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

यात्रियों को चलती ट्रेन से कूदते देख कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थानीय चिकित्सकों को बुलाया गया। उन्होंने घायलों की मरहम-पट्टी की। ट्रेन चालक आरपी सिंह का कहना है कि इंजन का गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें