फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Mon, 20 Oct 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगकर्म के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली पांच शख्सियतों को रविवार को राज्यपाल राम नाईक ने नौशाद
विज्ञापन

सम्मान-2014 से नवाजा।

इसमें निर्देशक व वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री राज बिसारिया, अभिनेता जुगल किशोर, वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, मनीष पांडेय और विनय श्रीवास्तव नौशाद सम्मान से अलंकृत किए गए।

उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राज बिसारिया शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

डॉ. दीन मुहम्मद को ‘निशंक’ सम्मान

डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’ साहित्य सम्मान से रविवार को फीरोजाबाद निवासी डॉ. दीन मुहम्मद ‘दीन को नवाजा गया।
 
उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 11 हजार रुपये प्रदान किए गए। यह सम्मान इसी साल शुरू किया गया है।

साहित्यकार-गीतकार डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ‘निशंक’ की 96वीं जयंती पर उ. प्र. हिंदी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में ‘निशंक सुरभि’ वार्षिक पत्रिका और ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू’ (अनुकृति काव्य) का विमोचन भी हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें