फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Update: कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, शुरू की गई ऑक्सीजन थेरेपी

Mon, 19 Jul 2021 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं। एसजीपीजीआई की ओर से सोमवार को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की 'ऑक्सीजन थेरेपी' शुरू की गई।
विज्ञापन
पीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर है। उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर (एनआईवी) सपोर्ट से आक्सीजन दिया जा रहा है। सोमवार को हालत में कुछ सुधार नजर आया है। उनके पेट में दर्द खत्म हो गया है और सूजन कम है। एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही पेट फूल रहा था। ऐसे में रविवार को आक्सीजन थेरेपी दी गई। एंटीबायोटिक्स दवाएं बढाई गई हैं।  सोमवार को उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन बीच-बीच में आक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें