फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सहारनपुर हिंसा में आईएसआई का हाथ'

Mon, 28 Jul 2014 12:11 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर की हिंसा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक जिलों में आईएसआई सक्रिय है। सहारनपुर भी उनमें से एक है। वह रविवार को यहां कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

मिश्र ने कहा कि सहारनपुर जैसी घटना पर भाजपा विरोधी दल खासतौर से सपा और कॉंग्रेस जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे देशद्रोहियों को ताकत मिलती है।

सहारनपुर घटना के पीछे गहरा षडयंत्र

कांग्रेस और सपा को इस मुद्दे पर राजनीति से बाज आना चाहिए। यह अनुचित है।

सहारनपुर की घटना गहरे षडयंत्र के तहत कराई गई है। इस बिंदु पर गहराई से विचार होना चाहिए कि वे कौन लोग थे जिन्होंने अवैध निर्माण का विरोध करने वालों पर हमला बोला।

साफ है कि इस घटना के पीछे पूरा षडयंत्र रचा गया है। पूरी घटना पूर्व नियोजित थी।
विज्ञापन

बिना भेदभाव हो कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस घटना पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार को सहारनपुर की घटना पर बिना किसी भेदभाव के उन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

जिन्होंने भूमि के विवाद को दंगे में बदल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विभाजनकारी ताकतें सूबे में सक्रिय हैं।

जो इस तरह की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें