फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से ज्यादा बैंक अफसरों ने जनता को किया परेशान: कलराज

Tue, 10 Jan 2017 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नोटबंदी के फैसले से जनता को परेशानी तो जरूर हुई, पर बैंक अधिकारियों की मनमानी से अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


इसलिए केंद्र अब ऐसे अधिकारियों पर विशेष नजर रख रही है। उन्होंने व्यापारियों को भी आश्वस्त किया है कि नोटबंदी से उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके हितों का ख्याल रखा जाएगा।

कलराज सोमवार को निराला नगर स्थित माधव सभागार में उप्र. व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नोटबंदी के फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि जनता को इससे थोड़ी परेशानी तो हुई, लेकिन वह नाराज नहीं है। कुछ बैंक के अधिकारियों के व्यवहार से जनता परेशान हुई। कई बैंक अधिकारियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं।
विज्ञापन


नोट बदलने के मामले में कई बैंकों के अधिकारियों ने खूब हाथ की सफाई दिखाई। उन्होंने दावा किया कि 2 जनवरी को लखनऊ में परिवर्तन रैली में जुटी भीड़ से स्पष्ट है कि नोटबंदी से हुई परेशानी के बावजूद प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और सपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है।

जीएसटी लागू करने में किसानों का रखा खास ख्याल

केंद्रीय मंत्री ने नोटबंदी को देशहित में बताते हुए कहा कि मोदी चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था पारदर्शी बने और आर्थिक असमानता दूर हो। भाजपा चाहती है कि आम आदमी भी आर्थिक दृष्टि से सुरक्षित रहे।

किसान, उद्यमी, व्यापारी सभी के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला हुआ है। कलराज ने कहा कि जीएसटी लागू करने से पहले सरकार इसका विशेष ख्याल रख रही है कि व्यापारियों को किसी तरह की हानि न हो।

इस मौके पर व्यापारी नेता रामनारायण साहू, पूर्व विधायक, विद्या सागर, सुरेश तिवारी, व्यापारी नेता विनीत शारदा, नीरज बोरा, आलोक कृष्ण आदि ने विचार व्यक्त किया।

अटल व आडवाणी का संकल्प पूरा कर रहे मोदी
कलराज ने अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी का नाम लेकर भी लखनऊ के व्यापारियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया। कहा, कालाधन समाप्त करने का संकल्प सबसे पहले अटल जी व आडवाणी ने ही लिया था, जिसे मोदी पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और नाना जी देशमुख का भी हवाला देते हुए कहा इन दोनों महापुरुषों की कल्पना थी कि ‘उत्पादन में बढ़ोतरी, उपभोग में संयम और वितरण में समानता’ का राज कायम हो।
विज्ञापन

व्यापारियों के हित में है नोटबंदी का फैसला

- फोटो : amar ujala
नोटबंदी से व्यापारी वर्ग में उपजा आक्रोश कम करने के लिए प्रदेश के भ्रमण पर निकले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा कि नोटबंदी से व्यापारियों को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा, बल्कि उनको कई सहूलियतें मिलने वाली हैं।

सरकार नोटबंदी से हो रही परेशानी दूर करने के लिए ‘भीम एप’ के साथ ही कई तकनीकी व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिससे व्यापारियों समेत आम जनता को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक लेन-देन के क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास कर रही है कि सरकारी महकमा व्यापारियों का उत्पीड़न न कर पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें