फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना तिवारी को मिली ओएसडी की नौकरी, डिप्टी सीएम की मौजूदगी में दिया गया नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Oct 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कल्पना तिवारी के घर में मौजूद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को यूपी सरकार ने नगर निगम में ओएसडी बनाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए आज नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपेंगी। शासन के निर्देश पर कल्पना तिवारी के शैक्षिक दस्तावेज पहले ही ले लिए गए थे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर में विवेक तिवारी की सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से यूपी सरकार लगातार कल्पना का समर्थन कर रही है। मुआवजे के साथ ही सरकार ने कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी बनाए जाने का आश्वासन दिया था।

विवेक तिवारी हत्याकांड की अभी भी जांच की जा रही है। आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जा चुका है। कल्पना तिवारी ने सरकार से मिल रही मदद पर संतुष्टि जाहिर की थी।
विज्ञापन


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हादसे के बाद खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। प्रदेश सरकार ने विवेक तिवारी की बेटियों की शिक्षा व भविष्य के लिए पांच-पांच लाख रुपये की भी मदद की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें