इसके पहले, घंटाघर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में गुरुवार को एकता व भाईचारे का रंग और चटख हो गया। यहां सिख समुदाय के लोगों ने भी पहुंच कर विरोध जताया और संविधान रक्षा के लिए अरदास की। सिख समुदाय के प्रतपाल सिंह, ज्ञानी जोगेंदर सिंह, भाई वीर सिंह, इंदरपाल सिंह, वीएम सिंह, जसप्रीत कौर, सरबजीत कौर ने कहा कि संविधान बचाने के लिए सभी हिंदुस्तानियों को सड़क पर उतरना चाहिए। प्रदर्शकारियों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई और केक काटा। शायरों ने महफिल सजाकर देशभक्ति के तराने गाए। उधर गोमतीनगर में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
120 मीटर लंबे बैनर पर पैरों की छाप बनाकर जताया विरोध
अरीशा सादिक, खतीजा और अकबर सादिक ने 120 मीटर लंबे बैनर पर कदमों के निशान बनाकर उस पर नो सीएए, बायकाट एनआरसी लिख विरोध दर्ज कराया। नौवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक की छात्राओं की मेहनत से बना बैनर प्रदर्शन स्थल पर लगाया गया है।