शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने पटेलों पर गुजरात पुलिस की कार्रवाई को क्रूर और निंदात्मक बताया। जबकि पटेल अपने अधिकारों और वैध मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
शुक्रवार को यहां जारी बयान में जव्वाद ने कहा, यूपी सरकार के मंत्री गुजरात पुलिस को जनरल डायर की मानसिकता का बता रहे हैं।
जबकि रमजान के दौरान वे खुद भी अपनी पुलिस से शिया प्रदर्शनकारियों पर वैसा ही बर्ताव करवाते हैं।
सपा सरकार की संवेदनहीनता का जवाब शिया 2017 के चुनाव में देंगे। इसकी शुरुआत बड़े इमामबाड़े पर प्रदर्शन से होगी।
जव्वाद ने कहा, यूपी पुलिस की कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी की जान चली गई थी, कई जख्मी हुई थे। यही नहीं फर्जी केस दर्ज कर बहुतों को जेल में डाल दिया गया था।