फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान पर भड़के जव्वाद ने क्या कहा?

Wed, 13 Aug 2014 08:40 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां के ‘धर्मगुरु राष्ट्रीय नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी हैं’ वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। मौलाना जव्वाद ने कहा, आजम खां अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।
विज्ञापन


वहीं मौलाना की अगुवाई में शिया व सुन्नी उलमा ने मंगलवार को दिल्ली में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और आजम खां के बयानों पर नाराजगी जताई।

'हम आजम को कामयाब नहीं होने देंगे'

मौलाना जव्वाद ने कहा, सपा सरकार में अपनी किरकिरी से आजम खां बौखला गए हैं और उलटे सीधे बयान जारी कर अपने को बनाए रखना चाहते हैं।

मौलाना ने कहा कि उनकी बकवास से अवाम में रोष दिन पर दिन बढ़ रहा है। आजम चाहते हैं कि प्रदेश के हालात और खराब हों लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

आजम खां के ‘दूरबीन लगाने पर भी नजर नहीं आएंगे’ वाले बयान पर मौलाना जव्वाद ने कहा कि 23 अगस्त को लखनऊ में महारैली में आजम को शिया समाज की ताकत का एहसास हो जाएगा।

उन्होंने कहा, इस महारैली में प्रदेश भर के शिया समुदाय के लोग जमा होंगे और अपनी समस्याओं व मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

आजम को बर्खास्त किया जाए

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में शिया व सुन्नी उलमा ने दिल्ली में सपा मुखिया से मुलाकात की। इस दौरान ऑल इंडिया सुन्नी मिल्ली काउंसिल के हाजी मोहम्मद सलीस व शहर काजी अबुल इरफान मियां फरंगी ने मुलायम सिंह यादव से कहा कि आजम वक्फ के मामले को लेकर दो समुदायों में बवाल करवाना चाहते हैं।

वे रोजाना गलतबयानी कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं। उन्हें बर्खास्त किया जाए। इस दौरान मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि शिया वक्फ के मामले सुन्नी वक्फ बोर्ड से पूरी तरह अलग हैं।

शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव निष्पक्ष और ईमानदारी से कराया जाए, वक्फ के कुसूरवारों को सजा दी जाए। धर्मगुरु ने अन्य मांगें भी रखीं। मुलायम सिंह ने शिया व सुन्नी धर्मगुरुओं को आश्वासन दिया कि इस मामले पर प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें