फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा का नाम बदलकर दंगा पार्टी कर देना चाहिए'

Wed, 13 Aug 2014 03:36 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा कर रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के बाद अब विधानसभा के उपचुनाव में भी यह सब किया जा रहा है। विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा का नाम ही बदलकर दंगा पार्टी रख देना चाहिए।
Trending Videos

डॉलर से भी महंगा हो गया टमाटर

उन्होंने कहा कि भाजपा से आम लोगों का मोह भंग हो गया है। टमाटर आज डॉलर से ज्यादा महंगा हो गया है।

चीन कई बार देश की सीमा में घुसपैठ कर चुका है। पाकिस्तान भी आए दिन सीमा पर गोली-बारी कर नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार चुप है।

प्रदेश सरकार को उन्होंने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि अब तक सूबे में 250 से अधिक सांप्रदायिक दंगें प्रदेश में हो चुके हैं। हाल यह है कि जनता का प्रदेश सरकार से इकबाल घट रहा है।
विज्ञापन

उपचुनाव पर अभी फैसला नहीं

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस उपचुनाव अकेले लड़ेगी या फिर गठबंधन करेगी इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

अभी प्रत्याशियों का चयन होना है। उसी समय यह देखा जाएगा कि चुनाव किस प्रकार लड़ा जाए।

रालोद से गठबंधन के मसले पर उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें