फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के खिलाफ ये क्या बोले जव्वाद

Mon, 08 Sep 2014 10:55 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां पर जमकर निशाना साधा और आतंकवाद के खिलाफ होने वाली रैली में भी आजम की साजिश होने की बात कही। जव्वाद का कहना है कि आजम के कहने पर ही आतंकवाद के खिलाफ उनकी रैली पर रोक लगी।
विज्ञापन


वहीं, वक्फ बोर्ड के बारे में उन्होंने कहा कि आजम चाहे जितना जोर लगा लें लेकिन शिया वक्फ बोर्ड में किसी दागी को चेयरमैन नहीं बनने दिया जाएगा। जव्वाद बड़े इमामबाड़े में रैली पर रोक के बाद चौक स्थित गुफरानमाब इमामबाड़ा में शनिवार को आयोजित उलमा कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अलकायदा जैसे आतंकी गुट के खिलाफ देश में अलर्ट जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के विरोध को रोका जा रहा है। जव्वाद ने ऐलान किया कि उपचुनाव के बाद जालिम, जुल्म और आतंकवाद के खिलाफ बड़े इमामबाड़े में ही बड़े स्तर पर रैली की जाएगी।
विज्ञापन


जल्द ही इसकी तारीख की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की स्वीकृति के बावजूद अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ मंत्री आजम खां ने रैली पर रोक लगवाई।
विज्ञापन

बढ़ेगा आतंकियों का मनोबल

इमामबाड़ा गुफरानमाब में जुटे उलमा ने एक स्वर में आतंकवाद विरोधी रैली पर रोक की निंदा की। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के स्वामी सारंग ने कहा कि जालिम और आतंकवाद के खिलाफ शांतिपूर्वक की जा रही धर्मगुरुओं की रैली पर रोक आतंकियों का मनोबल बढ़ाएगी।

हाजी मोहम्मद सलीस ने कहा कि भारत माता को डायन कहने वाले मंत्री आजम खां के इशारे पर सरकार व जिला प्रशासन ने सारा बल प्रयोग कर रैली पर रोक लगा दी।

ब्राह्मण समाज के स्वामी दत्तायानंद आनंद, सिख समाज के गुरमीत सिंह के अलावा कोलकाता के मौलाना हाजी मोहम्मद शफीक, महाराष्ट्र के मीर हमजा, दिल्ली के मौलाना जलाल हैदर, नौगांवा सादात के मौलाना नईम अब्बास, रामपुर के मौलाना बकी जाफरी, मुंबई के मौलाना हुसैन मेहंदी हुसैनी आदि ने भी रैली पर रोक की निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें