आधा दर्जन कारीगरों की 20 दिनों की मेहनत के बाद तैयार होने वाली जयपुरिया गोटा पत्ती की बारीक कारीगरी वाली साड़ियां खरीदने के लिए जयपुर नहीं जाना पड़ेगा।
अब ये लखनऊ में भी उपलब्ध है। होटल क्लार्क स्थित ‘द अवध स्टोरी’ में रविवार से शुरू हुई डिजाइनर वेडिंग सीरीज और ज्वैलरी प्रदर्शनी में देश भर के तमाम कलेक्शनों के साथ जयपुरिया गोटे से तैयार साड़ियां मौजूद हैं।
5 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी में बैंगलुरु की युवा ज्वैलरी डिजाइनर नेहा एस अरोरा की इंडो-कंटेमपरेरी, दिल्ली के चेतन चिल्लर के ब्लॉक प्रिंट डिजाइनर वियर, जयपुर के हेमंत, दिल्ली के मंदीप नेगी और लखनऊ की अंजुल के कलेक्शनों की डिजाइनर वेडिंग सीरीज और ज्वैलरी प्रदर्शनी में कलात्मक वस्तुओं के शौकीन इन्हें कई रेंज में खरीद सकते हैं।
‘द अवध स्टोरी’ की रेनुका कुमार ने बताया कि जल्द ही तीन महीने बाद उनका खुद का कलेक्शन यहां लांच होगा।