लखनऊ। पारा इलाके में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम को खिलौने देने के बहाने बाल अपचारी अपने साथ घर से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोपी को देख लिया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी के घर शिकायत करने पर आरोपी ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ देर शाम घर में घुसकर उनकी पिटाई की थी। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर आलमनगर पुल के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।