फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मृत युवक की इंस्टाग्राम आईडी के जरिये गिरोह ने युवती से हड़पे लाखों के जेवर

Mon, 23 Feb 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव निवासी युवती से मृत युवक की इंस्टाग्राम आईडी के जरिये गिरोह के पांच लोगों ने दोस्ती की। फिर नौकरी के नाम पर उनसे लाखों के जेवर ले लिए। मामले की जानकारी होने पर युवती के पिता ने मड़ियांव थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन






पिता के मुताबिक सितंबर 2025 में लक्ष्य 0606 के नाम से इंस्टाग्राम आईडी के जरिये बेटी की दोस्ती लक्ष्य से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर उसने बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बहकावे में आई बेटी ने बिना घर में जानकारी दिए नौकरी के बदले आरोपी को हजारों रुपये ट्रांसफर कर दिए। पर नौकरी नहीं लगी। बेटी ने जब विरोध किया तो युवक ने उससे सोने की तीन चेन, दो अंगूठी और एक लॉकेट लेकर कैसरबाग बस अड्डे पर आने के लिए कहा। बेटी वहां पहुंची और हरदोई जाने वाली बस में सवार युवक को गहने दे दिए। फिर भी बेटी की नौकरी नहीं लगी। पिता ने बताया कि परेशान बेटी ने उन्हें इसकी जानकारी दी।




पांचाें आरोपियों के थे अलग-अलग काम

उन्होंने जब तफ्तीश की तो पता चला कि बेटी से ठगी पांच लोगों के गिरोह ने की थी। बेटी ने नौकरी के लिए पांच हजार रुपये उन्नाव निवासी एमएस कुंडली के खाते में ट्रांसफर किए थे। फिर उन्हें पता चला कि गिरोह की राधा पासी हरदोई के शाहाबाद में रहती है। 10 फरवरी को हरदोई पहुंचकर उन्होंने राधा से संपर्क किया तो उसने बताया कि जालसाजी में संजीव पांडेय, सोनू सरदार और हरदोई के नुमाइश चौराहे का रहने वाला अनिकेत द्विवेदी भी शामिल है। साथ ही जिस लक्ष्य की आईडी का सोनू और संजीव इस्तेमाल कर रहे थे उसकी काफी समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन




अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

पिता ने बताया कि आरोपियों ने बेटी को कॉल कर और जेवर देने की मांग की थी। वे उसकी अश्लील फोटो भी वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही पुलिस टीम हरदोई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें