फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर सेक्रेटरियेट असिस्टेंट परीक्षा: अभ्यर्थी को दिव्यांग दिखा परीक्षा में लेखक बना बैठाए सॉल्वर, 9 गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 09:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी एसटीएफ ने प्रतियोगी परीक्षाओें में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तर प्रदेश ने सीबीएससी बोर्ड की जूनियर सेक्रेटरियेट असिस्टेंट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गैंग के सरगना समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक गिरोह बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था और फर्जी चिकित्सीय प्रमाण पत्र बनवाकर अभ्यर्थियों को स्क्राइबर (लेखक) उपलब्ध कराता था। इन स्क्राइबर के जरिए परीक्षा में प्रश्नपत्र हल कराया जाता था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 2.70 लाख रुपये नकद, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 6 फर्जी पीएफ प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से, तैयारी शुरू, साथ ही दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा
विज्ञापन


गिरोह झांसी, जालौन समेत आसपास के जिलों में सक्रिय था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि लखनऊ के विकासनगर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर इस तरह की धांधली चल रही है। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी को गोरखपुर से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज किशोर, नीरज झा, राम मिलन, सत्येंद्र कुमार, मनीष मिश्र, आकाश अग्रवाल, सौरभ सोनी, अभिषेक यादव, दीपक कुमार शामिल हैं। पूछताछ में सरगना मनीष मिश्रा ने बताया कि वह पेशेवर सॉल्वर को स्क्राइबर बनाकर परीक्षा दिलवाता था। सभी आरोपियों के खिलाफ विकासनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें