फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जंगलराज ने पार की सीमाएं, बेखौफ अपराधी चला रहे समानांतर राज : अखिलेश

Wed, 10 Feb 2021 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में जंगलराज सभी सीमाएं पार कर चुका है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग अपने को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री के अपराध के खिलाफ  जीरो टॉलरेंस के सबक को कोई भाव नहीं देता है। अपराधी बेखौफ  हैं, उन्हें विधि व्यवस्था के तंत्र की जरा भी परवाह नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।
विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में लगातार शराब माफिया जहर मिलाकर लोगों की जान ले रहे हैं। अब पुलिस कर्मियों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कानपुर कांड के बाद कासगंज में सत्ता संरक्षित शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही की हत्या कर दी, दरोगा गंभीर रूप से घायल है।

आंबेडकरनगर के बसखारी क्षेत्र में ताड़ी पीने से एक ग्रामीण मर गया और दूसरा अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। आगरा में छापामार कार्रवाई होने के साथ-साथ मथुरा में भी नकली दवाएं पकड़ी गई। फैक्टरी में नकली दवा बनाने वाली मशीनें भी पकड़ी गईं। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। यह स्थिति लगभग पूरे प्रदेश में है। अपराधी अपना समानांतर राज चला रहे हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, राजधानी लखनऊ में महिला उत्पीड़न की घटनाएं थम नहीं रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्नविद्यालय की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ हुई, विरोध पर भाई को पीटा गया। आशियाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई के बाद चेन लूट ली गई। अखिलेश ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते राजनीतिक उथलपुथल की स्थिति बन गई है। प्रदेश में 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें