फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के सैफई में आएगी नौकरियों की बहार

Thu, 12 Mar 2015 08:25 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई, इटावा में पीजी (एमडी व एमएस) पाठ्यक्रमों के लिए एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के सृजन की कार्यवाही प्राथमिकता से करने को कहा है।
विज्ञापन


मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थिसिया, ऑब्स एंड गायनी, पीडियाट्रिक्स व ऑर्थोपेडिक्स विभाग में पद सृजित किए जाने हैं।

मुख्य सचिव बुधवार को यहां एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में संस्थान की गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। रंजन ने सत्र 2015-16 से फार्मेसी महाविद्यालय में एमफार्मा कोर्स शुरू करने के लिए केंद्र से अनुमति मांगने का पत्र तत्काल भेजने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 एकड़ जमीन संस्‍थान के अधीन करने को कहा

मुख्य सचिव ने पूर्व में डेंटल कॉलेज के नाम से खरीदी गई 20 एकड़ जमीन को संस्थान के अधीन संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के नाम दर्ज कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आरपी सिंह, प्रमुख सचिव नियोजन देवेश चतुर्वेदी व संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डॉक्टरों, कर्मियों को भी तोहफा
मुख्य सचिव ने संस्थान की तरह पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय व नर्सिंग कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा शुरू कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह संस्थान के कर्मचारियों को भी बोनस का भुगतान कराने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें