नगर निकायों को वित्तीय प्रबंधन की सलाह देने के लिए गठित उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड में रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। लेखाकार, अभियंता और संख्याधिकारी समेत कई पदों को भरने के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने का आदेश दिया गया है।
बोर्ड में ये पद कई वर्षों से रिक्त थे। पिछले दिनों नगर विकास विभाग का प्रजेंटशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इन पदों पर भर्ती का निर्देश दिया था।
स्थानीय निकायों को वित्तीय संसाधन बढ़ाने केअलावा वित्तीय प्रबंधन के बारे में सलाह देने के लिए राज्य सरकार ने उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का गठन किया था। लेकिन करीब 20 साल बाद भी बोर्ड में सृजित पदों पर भर्तियां नहीं हो रही थीं। इससे बोर्ड सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा था।
पिछले दिनों जब नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रजेंटेशन दिया तो सीएम ने बोर्ड केक्रियाकलाप और वहां होने वाली नियुक्तियों के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी थी।