फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग में जल्द होगी इन पदों पर भर्तियां, अगले सप्ताह तक भेजा जाएगा प्रस्ताव

Tue, 24 Oct 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग में जल्द ही 315 अमीनों की भर्ती होगी। इनमें से 150 नियमित अमीन प्रदेश के 20 बड़े जिलों में और शेष 55 जिलों में 165 सीजनल अमीन भर्ती किए जाएंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके तहत राज्य सरकार ने हाल में करीब 85 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इसके लिए सरकार ने अपने संसाधनों से करीब 36 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी। इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसे कम करने के लिए सरकार का फोकस अब राजस्व वसूली पर है। चूंकि वाणिज्य कर विभाग सर्वाधिक राजस्व देता है।

लिहाजा इस विभाग पर वसूली का भी सर्वाधिक दबाव है। इसके मद्देनजर पिछले दिनों वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इसमें विभागीय अधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया था कि जब तक अमीनों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक राजस्व वसूली की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


इस पर अपर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने विभाग के नियमित अमीनों के रिक्त पदों पर भर्ती का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि जिन जिलों में नियमित अमीन के पद नहीं है, वहां सीजनल अमीन नियुक्त करने का भी प्रस्ताव तैयार कराया जाए। इस आधार पर विभाग अब इन दोनों श्रेणियों में अमीनों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसे एक-दो दिन में अंतिम रूप देकर अगले सप्ताह तक शासन को भेज दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

नवंबर में शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया 

डेमो - फोटो : डेमो
वाणिज्य कर विभाग में नियमित अमीनों के कुल 475 पद हैं। इनमें से करीब 150 पद रिक्त हैं। इन्हीं पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि ये सभी पद महज 20 बड़े जिलों के लिए ही स्वीकृत हैं। जबकि 55 जिलों में वसूली का काम सीजनल अमीनों के जरिये कराया जाता है।

एक जिले में औसतन तीन सीजनल अमीन रखे जाते हैं। इसलिए करीब 165 सीजनल अमीनों की भी भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। विभाग के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक सभी जोनल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव मंगाने का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसका मुख्यालय स्तर पर परीक्षण होगा।

इसके बाद सभी जोन के प्रस्तावों को मिलाकर एक समग्र प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। संभावना है कि अगले सप्ताह तक प्रस्ताव को शासन को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली के दबाव को देखते हुए उम्मीद है कि नवंबर में अमीनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें